Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agreement made in 11 couples at family counseling center in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agreement made in 11 couples at family counseling center in Agra…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा में बैंककर्मी पत्नी का मोबाइल चेक करता था पति. पत्नी पहुंच गई पुलिस के पास. दोनों ने चार साल पहले की थी लव मैरिज लेकिन अब….

आगरा में पति पत्नी के बीच शक करने का नया मामला सामने आया है लेकिन इसमें पत्नी नहीं बल्कि पति अपनी पत्नी पर शक करने लगा और चोरी छुपे उसका मोबाइल चेक करने लगा. पत्नी ने कई बार पति को समझाया लेकिन वो नहीं माना. इससे नाराज होकर पत्नी ने पुलिस में उसकी शिकायत कर दी. रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पुलिस ने दोनों को बुलाकर सुलह कराई.

ये है मामला
रविवार को शाहगंज के रहने वाले पति-पत्नी पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए पहुंचे. पति आठवीं पास है और जूता कारीगर है जबकि पत्नी ग्रेजुएट है और बैंक में नौकरी करती है. दोनों ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पत्नी ने बताया कि घरवालों की मर्जी के खिलाफ यह शादी हुई थी. शादी के बाद पति की कमाई से घर का खर्चा नहीं चलता था तो उसने दो साल पहले एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर ली.

पत्नी ने आरोप लगाया कि एक साल से पति उस पर शक करने लगा है और उसके मोबाइल को चेक करता है. मौका मिलते ही वह पत्नी के मोबाइल को ले लेता है और उसे खंगालने लगता है. पत्नी ने बताया कि कई बार पति को समझाया लेकिन वो नहीं माना. पति की आदत में सुधार नहीं हुआ तो पुलिस के पास आना पड़ा. पत्नी का कहना है कि उसके फोन में बैंक के मैसेज और मेल आते हैं. इस पर काउंसलर ने पति को समझाया जिसके बाद पति ने कसम ली और लिखकर दिया कि वह पत्नी के मोबाइल को हाथ नहीं लगाएगा जिसके बाद पत्नी उसके साथ सुलह को राजी हुई.

11 जोड़ों में कराई सुलह

रविवार को पति पत्नी से संबंधित दहेज प्रताड़ना, मारपीट, शराब पीकर गाली गलौज इत्यादि प्रकरणों के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नरएआगरा के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन कर, दोनों पक्षों के मध्य काउंसलिंग के उपरांत 11 परिवारों का समझौता कराते हुए एकजुट किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!