नईदिल्लीलीक्स… आपके मोबाइल पर मोबाइल में ट्विटर पर नीली चिड़िया वाले लोगो की जगह लेगा डॉगी। नीली चिड़िया को उड़ाकर दी गई है डॉगी को जगह।
एलन मस्क के ट्विट के बाद लोगो बदलना तय

सोमवार की देर रात से ट्विटर पर दिख रहे नए लोगो और एलन मस्क द्वारा किये गए एक ट्वीट के बाद से लोगो बदले जाना तय हो गया है। रात से ही बहुत से यूजर्स ने ये दावा किया कि उन्हें ट्विटर पर नीली चिड़िया के बजाय एक कुत्ते का लोगो दिख रहा है।
अभी भी बहुत से मोबाइल पर नीली चिड़िया
हालांकि अभी भी बहुत से व्यक्तियों के ट्विटर पर नीली चिड़िया ही नजर आ रही है।
ट्वीट्स की आ गई बाढ़
इसके बाद से तो देखते ही देखते ट्विटर पर यूजर्स के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई और हैशटैग डॉगी टॉप ट्रेंड करने लगा। इस दौरान यूजर्स एक दूसरे से ये सवाल करते दिखे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिख रहा है, काफी समय तक लोगो वही बना रहा, जिस वजह से यूजर्स इस दुविधा में फंसे रहे कि ट्विटर हैक हुआ है या फिर मस्क ने सच में ट्विटर का लोगो बदल दिया है।