आगरालीक्स…आईएसबीटी हो या अबु उलाह दरगाह, वाटर वर्क्स हो या रामबाग. बसें सवारियां भरती हैं और जाम लगता है. आज कार्रवाई हुई तो 5 बसें और ईको सीज..
आगरा में हाइवे पर फ्लाईओवर भले ही बन गए हों लेकिन डग्गामार बसों, वाहनों और रोडवेज की बसों के कारण हाइवे पर कई जगह जाम की स्थिति बनी रहती है. आईएसबीटी हो या फिर अबुउलाह दरगाह, वाटर वर्क्स हो या फिर रामबाग चौराहा…बसें पूरी सड़कों को घेरकर यहां खड़ी हो जाती हैं और सवारियां भरती हैं. इनके कारण जाम तो लगता ही है साथ ही हाइवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. भगवान टाकीज फ्लाईओवर से उतरते ही काफी संख्या में बसें अबुउलाह के सामने हाइवे पर खड़ी रहती आपको दिखाई दे जाएंगी. आज आगरा के परिवहन विभाग द्वारा अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

अवैध डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही आईएसबीटी बस स्टेशन के बाहर से शुरू की गई और गुरुद्वारा सिकंदरा होते हुए खंदारी भगवान टॉकीज अब्बू लाला की दरगाह से वाटर वर्क्स रामबाग तक बृहद अभियान चलाया गया. इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने मिलकर बड़ी कार्यवाही की. यहां से एक साथ पांच गाड़ियां जिसमें डग्गामार बसें और इको शामिल हैं उनको पकड़कर कार्यशाला में खड़ा कर दिया गया. एआरटीओ ललित कुमार एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा इनके खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई. यह बस आगरा इटावा, आगरा-गुरुग्राम दिल्ली, एटा, कासगंज मैनपुरी आदि मार्गों पर संचालित थी.
आज के इस अभियान में ARTO ललित कुमार, ARM जयकरन प्रसाद, SI Traafic पुलिस कृष्ण कुमार, केंद्र प्रभारी रामविलास, नीरज त्रिपाठी, जोगेंद्र सिंह, प्रदीप गिरी एवं अन्य परिवहन निगम की टीम ने बड़ी कार्यवाही की. इस दौरान डग्गामार वाहन संचालकों में खौफ का माहौल रहा.