आगरालीक्स …..आगरा के एसएन में मैग्नेटिक फील्ड के इस्तेमाल से नशे की लत की जाएगी कम, 50 लाख से खरीदी गई मशीन, जानें।

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में रिपटेटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (आरटीएमएस) मशीन खरीदी गई है। मशीन की कीमत 50 लाख रुपये है। इस मशीन से तंबाकू, शराब सहित अन्य नशों की लत को कम किया जा सकेगा।
इस तरह आरटीएमएस मशीन करेगी काम
एसएन के मनोरोग विभाग के एचओडी डा. विशाल सिन्हा का कहना है कि इस मशीन के माध्यम से दिमाग में मैग्नेटिक फील्ड प्रभाहित किया जाता है। दिमाग के एक विशेष हिस्से होते हैं, जिसके कारण बार बार नशा करने का मन करता है। इस मशीन से उस हिस्से को स्टिुमलेट किया जाएगा। प्री फ्रंटल कार्टेक्स को मशीन से स्टिुमुलेट किया जाता है, इस मशीन से डिप्रेशन के मरीजों का भी इलाज किया जाता है। इसके बाद नशा करने का मन नहीं करेगा।
निजी सेंटर पर 10000 रुपये तक शुल्क
इस मशीन से नशे की लत को कम करने के लिए थैरेपी के निजी क्लीनिक पर चार्ज 5000 से 10000 रुपये तक है लेकिन एसएन मेडिकल कॉलेज में सस्ती दर पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एसएन में मई में मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।