आगरालीक्स…(Video) आगरा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन. राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में निकाला मार्च. लोकतंत्र बचाओ के लगाए नारे…
आगरा में बुधवार को छात्र संगठन एनएसयूआई के सदस्यों द्वारा मार्च निकाला गया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. विवि के खंदारी कैंपस में छात्रों ने यह प्रदर्शन किया. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च निकाला और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज के समय में लोकतंत्र खतरे में है. केंद्र सरकार द्वारा लगातार लगातार लोकतंत्र के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लिए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी यात्रा के जरिए लोगों को अपने समर्थन में किया है. एनएसयूआई के छात्रों ने लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी पुलिस बल भी यहां मौजूद रहा.