Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Ram Janmotsav celebrated with pomp in Shri Ram Katha…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Ram Janmotsav celebrated with pomp in Shri Ram Katha…#agranews

139

आगरालीक्स…भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी. आगरा में चल रही श्रीरामकथा में धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव. जानिए स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने क्या—क्या कहा

कोठी मीना बाजार स्थित चित्रकूट धाम में चल रही धर्म चक्रवर्ती पीठाधीश्वर पदम भूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की श्री राम कथा में तीसरे दिन राम जन्म उत्सव मनाया गया। चारों ओर राम जन्मोत्सव के हर्षोल्लास से धन झूम रहे थे हर भक्तों को राम के जन्म का इंतजार था। मंच पर स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के आगमन पर जैसे ही हो हनुमान चालीसा की चौपाई श्री गुरु चरण सरोज रज भाई लोगों ने जय श्रीराम के नारे से पूरा पंडाल गुंजायमान कर दिया। उन्होंने अपनी कथा में सीताराम सीताराम जय जय सीताराम से भजनों की शुरुआत करते हुए कथा में राम जन्म उत्सव का वर्णन किया। पहले युवा भटका हुआ था। युवाओं को समझाना आसान है पर बुजुर्गों को नहीं। मैं बूढ़ा नहीं हूं मैं युवा हूं। सभी लोग राम जी की सत्ता पर सर झुकाते हैं और उन्हें आदर्श मानते हैं।

आगरा के लोग पैठे से ज्यादा पसंद
आगरा के लोग मुझे अच्छे लगते हैं। पेठा तो मुझे प्रिय है ही पर आगरा वाले उससे ज्यादा प्रिय हैं।

कोठी मीना बाजार को सीता बाजार नाम करा कर ही रहूंगा
मीना बाजार महिलाओं का अपमान है। इसी मीना बाजार में अकबर ने महिलाएं बेची थी। अब हम आजाद हो चुके हैं। अब इसका नाम सीता बाजार ही होगा। इस बाजार को मीना बाजार करा कर ही मैं रहूंगा। इसी बाजार का मीना बाजार नाम सुनकर मेरा खून खौल जाता है।

पढ़ना नहीं चाहते कथावाचक
आजकल कथावाचक एक अक्षर पढ़ना नहीं चाहते वह चाहते हैं अधिक से अधिक भीड़ हो और अधिक से अधिक पैसा हो। हिंसा परमो धर्म कई मायने में मुझे समझ नहीं आता जब कोई महिला की इज्जत लूट रही हो तो हिंसा सबसे बड़ा धर्म है उसका सबसे बड़ा हथियार है।

संतो की सुनो
संत हजारों में एक होता है। भगवान को भी संत बनने में आनंद आता है भगवान कहते हैं मैं संतों की धूल से पवित्र होता रहता हूं। संतो के यहां जाओ तो सुनाओ नहीं उनकी सुनो। रामचरितमानस मानवता का आदर्श है। हम रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करके रहेंगे।

मॉरिशस में जब नौ वा रामायण अधिवेशन हुआ तो भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैं मॉरीशस गया था वहां मुझे कहा कि हिंदू भारत में किराए पर रह रहा है वह मंदिर नहीं बना पा रहा है लेकिन अब मंदिर बन रहा है और रामलला भी उस में जल्द विराजमान होने वाले हैं उसके बाद में फिर मॉरिस्स जाऊंगा।

सोनिया को नही भारतीय संस्कृति का ज्ञान
राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने कोर्ट में बयान दिया कि राम पैदा ही नहीं हुए पुणे भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं जबकि उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मैंने कहा गुरु ग्रंथ साहिब में 56 सौ बार राम नाम का बोध हुआ है। भगवान राम का जन्म नहीं वे प्रकट हुए हैं। यह देवता लोग जानते हैं। भगवान पीतांबर वस्त्र धारण कर प्रकट होते हैं।

अगली बार आगरा आया तो वेद से श्री राम कथा सुनाऊंगा
वेद में भी भगवान राम के अवतार की कथा है। अगली बार आगरा आया तो वेद के आधार पर राम कथा सुनाऊंगा। कोर्ट में गवाही हमने दी फैसला हमने सुना और अब राम मंदिर हम बनते देखेंगे।

कथा में आज
कथा स्थल पर दोपहर दो बजे से हनुमान जयंती के अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। शाम चार बजे से स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराएंगे। रात आठ बजे पीठाधीश्वर महाराज खंदारी स्थित एलिवेट अपार्टमेंट में सुन्दरकाण्ड पाठ करेंगे।

ये रहे दूसरे दिन के यजमान
मुख्य यजमान धनकुमार जैन, शालिनी जैन रहे। दैनिक यजमान में विजय वर्मा, महेश गोयल, विजय बंसल, दिनेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल और गंगाराम रहे। बुधवार की प्रसाद व्यवस्था प्रेमचंद अग्रवाल की रही।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य आयोजक सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, डा. मृदुला कठेरिया, गौरव बंसल, सुशीला चौहान, अजय अवागढ़, सुनील मित्तल, आलोक जैन, पीयूष सिंघल, शंभू कठेरिया, राकेश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, स्वदेश वर्मा, हरिनारायण चतुर्वेदी, विमल कुमार, अनमोल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, ममता शर्मा, निधि बंसल, रजनी अग्रवाल, रिचा जैन, संगीता मित्तल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!