आगरालीक्स…आगरा का तापमान जल्द पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस. दिन में होने लगी तेज गर्मी. अब रात का भी बढ़ेगा तापमान. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले तीन दिन से दिन में निकल रही तेज धूप के कारण लोगों को अब अच्छा खासा गर्मी का अहसास होने लगा है. धूप की चकाचौंध इतनी तेज और गर्म है कि दिन के समय एक पल भी अब धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा हे. तापमान भी अब बढ़ने लगा है. आज आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दिन का तापमान आने वाले कुछ ही दिनेां में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं रात के तापमान में भी अब बढ़ोती होगी.

बादल छाने की भी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले दो दिन आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके बाद बादल फिर से आगरा के आसमान में छाएंगे, हालांकि इसका असर गर्मी कम करने में बिल्कुल नहीं होगा. गर्मी अब तेज होगी.