आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि के इंजीनियरिंग के छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण एमएसएमई द्वारा दिया जाएगा, इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

आंबेडकर विवि में इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी आईइ्र्रटी संचालित हैं, यहां से इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को एमएसएमई द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन इंजीनियरिंग छात्रों पर इनोवेटिव आईडिया होंगे, उनके लिए एमएसएमई द्वारा मदद की जाएगी। आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह और प्रोसेस एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर के सहायक निदेशक गणेश ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।