आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के केस 30 से अधिक हो गए हैं, जानें क्या हैं इस बार कोरोना के लक्षण।

आगरा में अब चार से पांच कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। कोरोना के नए केस मिलने के साथ ही मरीज भी ठीक होने लगे हैं, इसके बाद भी 25 एक्टिव केस हैं। कोरोना में हर बार लक्षण बदल रहे हैं। जानें इस बार क्या लक्षण हैं।
ये हैं लक्षण
सर्दी जुकाम के साथ बुखार और शरीर में तेज दर्द
ठंड लगकर बुखार आना
भूख कम लगना
गले में खराश और पैरों में दर्द
ये है इलाज
बुखार और दर्द के लिए पैरासीटामोल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से पीड़ित मरीजों को दवाएं घर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।