Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News : World Health Day celebrate in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : World Health Day celebrate in Agra #agra

178

आगरालीक्स…. आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है, आगरा में पद्मश्री डॉ डीके हाजरा ने कहा कि मधुमेह, ह्रदय रोग से बचने के लिए यह करें.

पद्मश्री डॉ डीके हाजरा ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिये अपनी जीवन शैली को बदलें। इसके लिए उन्होंने उपाय बताए हुए कहा कि उचित खाना पानए स्ट्रेस को कम करनाए जीवन में अनुशासन व शारीरिक सक्रियता अत्यावश्यक है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में संचारी रोगों की भयावहता थी जो अब गैर संचारी रोगों के रूप मे स्थानांतरित हो गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ने एवम् लोगों की जागरूकता से 1947 के बाद से सामान्य व्यक्ति की औसत आयु 21 वर्ष से 70 वर्ष हो गई है।

मुख्य वक्ता डॉ अरुण श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य अभी तक हमारी आवश्यकता नहीं बन पाई है। सभी बीमारियां हमारी जीवन शैली से संबंधित हैं। पहले हम लोगों को तनाव बहुत कम थाए इसके कारण से गैर संचारी रोग बहुत कम था। उन्होंने कहा कि नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य का दायित्व सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें चाहे स्वास्थ्य विभागए शैक्षिक संस्थान हो या अन्य कोई विभाग। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आगरा कॉलेज प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ल ने अपने उद्वोधन मे शास्त्रों के ज्ञान के साथ छह विकारों के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि हम
स्वास्थ्य के प्रति आरंभ से संचेत रहें।

जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ अनीता शर्मा ने मानव स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए कहा कि मानसिकए शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य का मिलाजुला रूप ही अच्छा स्वास्थ्य लाता है। उन्होंने महिला स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा जब एक महिला स्वस्थ होगीए तो घर को स्वस्थ रख सकेगी। उसी प्रकार जब देश की सभी महिलाये स्वस्थ होगी तो वो पूरे देश को स्वस्थ रख सकती हैं।

मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग की अध्यक्ष डॉ रेनू अग्रवाल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के विषय में जानकारी दी। जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जन सामान्य की भागीदारी से इस विस्फोटक स्थिति से बचा जा सकता है।

आगरा डायबिटिक सोसायटी के सचिव डॉ सुनील बंसल ने मधुमेह की रोकथाम और उसके बचाव पर प्रकाश डाला।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीयूष जैन ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। प्रो रचना सिंह ने स्वागत भाषण किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो अमित अग्रवाल ने तथा संचालन डॉ दीपाली सिंह ने किया।

इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआए जिसमें एनसीसी कैडेट्सए शिक्षकोंए छात्रों आदि ने 20 यूनिट रक्तदान किया।
आगरा डायबिटिक सोसायटी की ओर से मधुमेह वा रक्तचाप की निशुल्क जांच की गई तथा व मानसिक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।

प्रो क्षमा चतुर्वेदीए प्रो सुनीता गुप्ताए डॉ अंशु चौहानए प्रो गौरांग मिश्राए डा जयप्रकाशए प्रो शादां जाफरीए प्रो मनीषा दोहरेए डा शिवकुमार सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

error: Content is protected !!