आगरालीक्स …..आगरा के आंबेडकर विवि में अतिथि शिक्षकों के लिए साक्षात्कार हुए, अब कार्य परिषद की बैठक में लिफाफे खोले जाएंगे।

आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों के लिए छह विषयों के लिए 15 फरवरी को अतिथि शिक्षकों के साक्षात्कार हुए थे लेकिन एक प्रोफेसर ने आपत्ति जताई। इसके बाद साक्षात्कार निरस्त कर दिए गए।
कार्यपरिषद में खुलेंगे लिफाफे
गुरुवार को कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में छह विषयों के 18 शिक्षकों के साक्षात्कार हुए। इन्हें कार्यपरिषद की बैठक में खोला जाएगा।