Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Northern bypass: credit bar between BJP MP Dr Katheria & Babulala
बिगलीक्स

Agra Northern bypass: credit bar between BJP MP Dr Katheria & Babulala

154

आगरालीक्स… आगरा में कुछ घंटे बाद मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी उत्तरी बाईपास की घोषणा करेंगे। इसका क्रेडिट लेने के लिए भाजपा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया और बाबूलाल में होड मची हुई है। ये दोनों ही दावा कर रहे हैं कि उत्तरी बाईपास उनके व्यक्तिगत प्रयास से आगरा को मिलने जा रहा है। यह मुददा यहां तक पहुंच गया कि दोनों सांसदों ने उत्तरी बाईपास की मांग के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से हुए पत्राचार को मीडिया के सामने दिखाया और दावा किया कि यह उनके व्यक्तिगत प्रयास थे, जिसके कारण उत्तरी बाईपास की घोषणा की जाएगी। पूर्व मंत्री और सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने वह पत्र दिखाया है जो केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तरी बाईपास के लिए जारी किया है। जबकि सांसद बाबूलाल का कहना है कि उत्तरी बाईपास उनके लोकसभा क्षेत्र में आता है और वर्ष 2014 से वे इसकी मांग कर रहे थे।

दरअसल, उत्तरी बाइपास रुनकता के निकट से दक्षिणी बाइपास को जोड़कर बनाया जाएगा। इसे अलीगढ़ रोड पर खंदौली से आगे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इससे उत्तरी बाइपास होते हुए वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से कानपुर हाईवे पहुंच जाएंगे। इससे आगरा को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

इसकी होगी घोषणा 
– दक्षिणी बाइपास: 450 करोड़ रुपये से बना यह फोर लेन मार्ग 32.80 किमी लंबा है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को राष्ट्रीय राजमार्ग-3 से जोड़ेगा।

-आगरा-फतेहपुर सीकरी का चौड़ीकरण: आगरा-फतेहपुर सीकरी मार्ग का पेव्ड शोल्डर सहित दो लेन चौड़ीकरण पर 43.37 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर करीब 17.59 किमी लंबाई में काम होना है।

पथौली जंक्शन: राष्ट्रीय राजमार्ग-11 व कैनाल रोड पर नए फ्लाईओवर के निर्माण पर 6.8 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

आगरा-बरेली मार्ग: एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आगरा-जलेसर-सिकंदराराऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 225 किमी लंबा होगा। इसकी घोषणा की जाएगी।

आगरा-इटावा सिक्स लेन: 1664 करोड़ रुपये की लागत से आगरा-इटावा सिक्स लेन का शिलान्यास होगा। इसकी लंबाई 124.52 किमी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!