Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news: Breakfast in every nook and corner in Agra, but some kachoris and some’s badi, the taste of vegetables is also wonderful
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news: Breakfast in every nook and corner in Agra, but some kachoris and some’s badi, the taste of vegetables is also wonderful

364

आगरालीक्स…आगरा की कचौड़ी-बेढ़ई का नाश्ता अपना अलग महत्व रखता है लेकिन शहर के हर नुक्कड़ के हलवाई की कचौड़ी-बेढ़ई का स्वाद अलग मिलेगा। आप को कहां की पसंद…

ठेल-ढकेलों पर भी मिलती है कचौड़ी-बेढ़ई

आगरा में कचौड़ी-बेढ़ई का नाश्ता शहर के हर नुक्कड़ पर मिलता है। कई स्थानों पर ठेल-ढकेल लगाकर भी इसको बेचा जाता है लेकिन सभी दुकानदारों के यहां इसका अलग-अलग स्वाद है तो सब्जी भी कई प्रकार की होती है।

कचौड़ी-बेढ़ई में सब्जी के साथ चटनी का मजा

आगरा में हींग की मंडी में मुन्नालाल के नाम से दो दुकानें हैं एक फाटक के पास तो दूसरी कालामहल से आने वाले रास्ते पर। दोनों के स्वाद अलग अलग मिलेंगे, सब्जी के साथ दही और चटनी भी डाली जाती है।

खस्ता कचौड़ी के साथ सब्जी भी जायकेदार

शाहगंज चौराहे पर सत्तो कचौड़ी वाले समेत तीन दुकानें हैं। तीनों दुकानों पर कचौड़ी-बेढ़ई और सब्जी का स्वाद अलग मिलेगा। प्रतापपुरा चौराहे पर देवीराम हलवाई की दुकान की बेढ़ई के साथ कचौड़ी के स्वाद के लोग देशी ही ही नहीं विदेशी भी दीवाने हैं, यहां लोग स्वाद चखते नजर आते हैं। नामनेर और सदर बाजार में इसका अलग स्वाद मिलता है।

राजामंडी में दूर-दूर से आते हैं नाश्ता करने

राजा की मंडी छोटे चौराहे पर जग्गो कचौड़ी वाला, रतन और टिंचू हलवाई की कचौड़ी-बेढ़ई अपना अलग स्वाद रखती हैं। गोकुलपुरा में मोती हलवाई समेत कई अन्य दुकानें है, जो अपना पुराने स्वाद को बरकरार रखा है।

हर ग्राहक की अपनी-अपनी पसंद

लोहामंडी पर काशीनाथ, श्याम चौधरी मदिया कटरा पर दो दुकानें, देहलीगेट पर लक्ष्मन हलवाई, घटिया आजम खां पर जैन की कचौड़ी-बेढ़ई ,बेलनगंज में देवीराम और श्यामनाथ हलवाई, गुदड़ी चौराहे का हलवाई की बेढ़ई-कचौड़ी का अपना अलग स्वाद है। कमला नगर, बल्केश्वर समेत बड़ी कॉलोनियो के दुकानदारों की कचौड़ी-बेढ़ई के साथ सब्जी,चटनी के साथ रायता से स्वाद अलग बन जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!