Agra news: Body elections: EVM in Agra Municipal Corporation, voting will be done by ballot in municipality and city panchayats
आगरालीक्स… नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर। नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम से तो नगर पालिका एवं नगर पंचायत में बैलेट पेपर से होगा मतदान।
प्रशासनिक तैयारियां भी तेज

आगरा में एक नगर निगम, पांच नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं। अगले माह के पहले सप्ताह में चुनाव को प्रस्तावित मानते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।
नगर निगम के 100 वार्डों में ईवीएम
पिछले बार की तरह इस बार भी नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए ईवीएम का प्रयेाग होगा। ऐसे में कुल 100 वार्ड के मतदान केंद्रों के बूथों पर पार्षद एवं मेयर पद के लिए ईवीएम से वोट पड़ेंगे।
नगर पालिका व नगरपंचायतों में मतपत्र सेवोट
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। जिसमें जिले की सभी निकायों के 310 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव आयोग से चुनाव कार्यक्रम तय होते ही सारी गतिविधियों को और तेजी हो जाएंगी।