मुंबईलीक्स… भारत के पहले एपल स्टोर का उद्घाटन। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एपल के सीईओ टिम कुक ने किया। खरीदारों की सुबह से लगी कतार। देखें फोटो
एपल स्टोर का गेट खोलकर किया उद्घाटन

एपल के सीईओ टिम कुक स्टोर का उद्घाटन करने के लिए भारत आए। उन्होंने स्टोर का गेट खोलकर इस स्टोर का उद्घाटन किया। कंपनी को उम्मीद है कि इन रिटेल स्टोर के जरिए उसे 1.4 अरब की आबादी वाले इस देश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
स्टोर खुलने से पहले खरीदारों की कतार लगी

लोगों में भी इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्टोर खुलने से पहले ही बाहर खरीदारों की लंबी कतार लग गई थी
एपल ने भारत में छह अरब डालर की बिक्री की

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत में 6 अरब डॉलर की बिक्री की है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष के दौरान उसकी भारत में बिक्री 4.1 अरब डॉलर रही थी। यह किसी एक वित्त वर्ष में एपल इंडिया की ओर से दर्ज की गई सबसे अधिक बिक्री है। इससे एपल के लिए भारत की बढ़ती अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
भारत में पहला ऑफलाइन स्टोर है एपल का
एपल अभी तक भारत में बिक्री के लिए रिटेल पार्टनर्स और ऑनलाइन बिक्री पर निर्भर था। कंपनी ने देश में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर साल 2020 में खोला था। मंगलवार को एपल ने मुंबई में अपना पहला ऑफलाइन स्टोर खोला।
दिल्ली में भी इसी हफ्ते खुल जाएगा स्टोर
इसी हफ्ते वह दिल्ली में भी इसके एक स्टोर का उद्घाटन होगा। कंपनी को इससे अपनी बिक्री में भारी उछाल की उम्मीद है।