आगरालीक्स …..आगरा से कारोबारी की बेटी घर से काॅलेज के लिए निकली, इलेक्ट्रिक स्कूटर आगरा कैंट स्टेशन पर मिला, फ्लाइट से पहुंची हैदराबाद अब मोबाइल बंद। पुलिस तलाश में जुटी।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहनी वाली 19 साल की छात्रा बीए प्रथम वर्ष कर रही है, पिता की कपड़े की दुकान है। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया था कि छह महीने पहले उसकी हैदरोबाद की एक कंपनी में जाॅब लग गई है, वे वीडियो भेजते हैं वह उन वीडियो को एडिट कर भेज देती है। अपने भी वीडियो बनाती है , यूटयूब पर वीडियो अपलोड करती है। कंपनी ने उसके घर पर एक मोबाइल भी भेजा था।
हैदराबाद पहुंची छात्रा
सोमवार को छात्रा अपने घर से काॅलेज जाने की कहकर निकली। शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शाहगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की, छात्रा की इलेक्ट्रिक स्कूटी आगरा कैंट स्टेशन पर थाने पर पास मिली। डिकी में काॅलेज की शर्ट रखी हुई थी। सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि छात्रा वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली गई है, सर्विलांस की मदद ली गई। इससे छात्रा की लाॅकेशन हैदराबाद मिली, छात्रा दिल्ली से हैदराबाद फ्लाइट से पहुंची। इसके बाद छात्रा का मोबाइल स्विच आफ हो गया है, परिजन परेशान हैं।