आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के दो मरीज अस्पताल में भर्ती, एक साल बाद कोविड हाॅस्पिटल में भर्ती हुए मरीज, दो डाॅक्टर भी संक्रमित।

आगरा में मंगलवार को कोरोना के 26 केस मिले, इसमें से दो मरीज अस्पताल में भर्ती है। एक मरीज एसएन मेडिकल काॅलेज तो दूसरा निजी अस्पताल में हैं। सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को भी एसएन में भर्ती कराया जाएगा।
जिला अस्पताल के दो डाॅक्टर संक्रमित
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, 26 दिन में कोरोना के 154 मरीज मिल चुके हैं। इसमें जिला अस्पताल के दो डाॅक्टर भी शामिल हैं। वहीं, एक ही परिवार के तीन लोग भी संक्रमित हुए हैं।