आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम के चुनाव में भाजपा के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, कहा कि हिस्ट्रीशीटर को दी पार्षद की टिकट, चुनाव में भाजपाई सपा की कर रहे मदद,

सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि भाजपा कहती कुछ है लेकिन करती क्या है यह नगर निगम के चुनाव में सामने आ गया है। हिस्ट्री शीटर को पार्षद का चुनाव लड़ा रहे हैं। थाने में हिस्ट्री शीट में नाम दर्ज है। टिकट न मिलने से भाजपा के अंदर विरोध है, भाजपाई हमारे यानी सपा के संपर्क में हैं और सपा को जिताने में मदद कर रहे हैं।
ये है मामला
आगरा नगर निगम चुनाव में 17 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि थी। वार्ड 40 से भाजपा ने गडढा हमीद नगर निवासी रवि दिवाकर को प्रत्याशी बनाया दिया, पुलिस रिकाॅर्ड में रवि के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। 2009 में आगरा में हुए शैल कुंद्रा हत्याकांड में भी रवि दिवाकर नामजद था। गवाहों की पक्षद्रोही होने से आरोपी बरी हो गया था।रवि दिवाकर को भाजपा से पार्षद पद की टिकट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर थाने की हिस्ट्रीशीट के बोर्ड के फोटो वायरल हो रहे हैं। इसमें नौ नंबर पर रवि दिवाकर का नाम अंकित है, हिंस्टीशीट संख्या 84 ए दर्ज है। गैंगस्टर एक्ट और 174 ए का मामला चल रहा है।