आगरालीक्स…आगरा में संडे बना कूल डे. बूंदाबांदी और हवाओं से मौसम हुआ सुहाना. तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचा. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट

आगरा में बूंदाबांदी और हवाओं के कारण मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है. कुछ दिनों पहले तक जहां भीषण गर्मी के कारण सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा था वह दो दिन से बूंदाबांदी और हवाएं चलने के कारण एक दम सुहावना व खुशनुमा हो गया है. मौसम के इस परिवर्तन से आगरावासियों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है. आज भी सुबह पांच बजे के करीब बूंदाबांदी हुई जिसके बाद बादलों का डेरा भी लगा रहा. बीच में तेज हवाएं भी चलीं. हालांकि कुछ समय के लिए धूप भी निकली लेकिन उसका असर ज्यादा नहीं हुआ. और यही कारण है कि आगरा के तापमान में रिकॉर्ड कमी आई है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आज की तरह ही मौसम खुशुनमा रह सकता है. हालांकि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू होगी और एक बार फिर से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/04/23) 32.7
Departure from Normal(oC) -7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/04/23) 22.3
Departure from Normal(oC) -1