आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले 20 साल के युवक की मथुरा में एक्सीडेंट में मौत. परिवार का था इकलौता, पिता चलाते हैं ढाबा
आगरा के रहने वाले 20 साल के युवक की मथुरा में एक्सीडेंट में मौत हो गई है. उसका चचेरा भाई घायल हुआ है. मृत युवक शाहगंज का रहने वाला था और पुलिस लाइन के सामने ढाबा चलाने वाले अपने पिता का सहयोग करता था. मृतक परिवार में इकलौता पुत्र था. हाइवे थाना क्ष्ज्ञेत्र में उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी.

ये है पूरा मामला
आगरा के बालाजीपुरम शाहगंज में अखिलेश रहते हैं. अखिलेश आगरा पुलिस लाइन के सामने ढाबा चलाते हैं. इनका इकलौता बेटा 20 वर्षीय अनमोल था. अनमोल पिता का सहयोग करता था और पढ़ाई भी कर रहा था. बताया जाता है कि शनिवार को वह अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ दोस्त की बहन की शादी में गए थे. यहां रात को वह नेवी रिसॉर्ट से बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे कि हाइवे थाना क्षेत्र के जय गुरुदेव सर्विस रोड पर इनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में अनमोल की मौत हो गई जबकि अभिषेक घायल हो गया है. घायल को निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जबकि मृतक की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.