आगरालीक्स…… आगरा किला के क्लाॅक रूम में सात किलो वजन और साइज में 22 इंच से ज्यादा का लगेज रखने पर रोक। परेशान हो रहे पर्यटक।

आगरा में देश भर से पर्यटक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का दीदार करने के लिए आते हैं। पर्यटकों की संख्या अधिक है और क्लाॅक रूम एक ही है। ऐसे में कुछ नियम बनाए गए हैं। आगरा किला के क्लाॅक रूम में सीमित वजन का सामान ही रख सकते हैं। यहां सात किलोग्राम से अधिक का सामान, इसमें भी आकार 22 इंच से अधिक नहीं होना चाहिए। यह रखने के लिए कहा गया है। इससे ज्यादा वजन का सामान होने पर उसे रखा नहीं जाएगा।
एक क्लाॅक रूम के कारण की गई व्यवस्था
इस मामले में वरिष्ठ संरक्षक सहायक आगरा किला कलंदर का कहना है कि एक ही क्लाॅक रूम है और पर्यटक बढ़े बढ़े बैग लेकर आते हैं। इसलिए यह समस्या आ रही है।