आगरालीक्स…… आगरा में छह महीने पहले शादी तय हुई, रिश्ता टूटने पर युवती ने मंगेतर को दिए गिफ्ट वापस मांगे तो युवक ने पहली डेट का बिल थमा दिया।

आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में आपसी विवादों का समाधान कराया जाता है। यहां ऐसा ही एक मामला है, छह महीने पहले युवक युवती का रिश्ता हुआ। लेकिन रिश्ता छह महीने में ही टूट गया, अब दोनों रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए शादी नहीं करना चाहते हैं। युवती ने रिश्ता टूटने पर युवक को दिए गए टेडी बियर, सोने की चेन और अंगूठी वापस करने के लिए कहा।
युवक ने थमा दिया बिल
काउंसर के सामने युवक ने पहली डेट का बिल थमा दिया, युवक का कहना था कि वह मंगेतर को रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गया था, इसमें 1100 रुपये का खर्चा आया, उसे नारियल पानी पिलाया, इसमें 50 रुपये खर्च हुए। इसी तरह के अन्य बिल भी उसने गिना दिए और उसे वापस करने के लिए कहा। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को दोबारा बुलाया है।