आगरालीक्स ….आगरा में कुत्ते पर बरसाए डंडे, मुकदमा दर्ज।

आगरा में नगर निगम द्वारा निजी संस्थाओं से कुत्तों की नसबंदी कराई जा रही है। छत्ता, ताजगंज, लोहामंडी जोन में निजी संस्था कुत्तों की नसबंदी कर रही हैं। ये कुत्तों को पकड़ कर ले जाती हैं और नसबंदी व वैक्सीनेशन करने के बाद उसी क्षेत्र में छोड़ देती हैं। नगर निगम से अनुबंधित श्याम हेल्पिंग इनसाइट की टीम ताजगंज क्षेत्र में नसबंदी के लिए कुत्तों को पकड़ रही थी। टीम ने एक कुत्ते को जाल में फंसा लिया।
कुत्तो को पीटने लगा युवक
कुत्तो को टीम ने जैसे ही जाल में फंसाया, मारुति सिटी काॅलोनी निवासी युवक कुत्ते पर डंडा लेकर टूट पड़ा और कुत्ते को जमकर पीटा। इस मामले की जानकारी होने पर पीएफए की प्रतिनिधि विनीता अरोड़ा ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। थाना प्रभारी बहादुर सिंह का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर अनिल शर्मा निवासी मारुति सिटी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।