नईदिल्लीलीक्स…केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले। मंदिर 20 क्विंटल फूलों से सजा। खराब मौसम में भी भक्त उमड़े। करें दर्शन, फोटो..
सुबह 6.20 पर खुले कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.20 पर संपूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। इस दौरान घंटे-घडियाल, बैंड-बाजों की धुन के साथ हर-हर महादेव के नारे गूंजते रहे।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज

खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले के नारों और डमरू के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए।

चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन अभी बंद
उल्लेखनीय है कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। आईएमडी के खराब मौसम के पूर्वानुमान के बाद सरकार की ओर से फैसला लिया गया है।