नईदिल्लीलीक्स…आईपीएल के धूमधड़ाके के बीच न्यूजीलैंड की बी टीम ने पाकिस्तान को उसी की धरती पर नचाया। टी-20 सीरीज को दो-दो से बराबर किया।
पांच मैचों की टी-20 सीरीज

न्यूजीलैंड के कई सीनियर खिलाड़ी इस समय आईपीएल खेल रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन भी चोटिल होकर आराम कर रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की बी टीम पांच टी-2-और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान गई है।
आखिरी मैच में छह विकेट से हराया, चैपमैन का शतक
पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच सोमवार रात खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 193रन का भारी भरकम स्कोर बनाया था लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने मार्क चैपमान के शानदार शतक की मदद से चार विकेट खोकर 19.2 ओवर में मैच जीतकर सीरीज को दो-दो से बराबर कर लिया।
पाक ने शुरुआती दो मैच जीते
न्यूजीलैंड की बी टीम के आगे पाकिस्तान ने अपनी फुल टीम को मैदान में उतारा। शुरू मेंदो मैचों मे कामयाबी मिली लेकिन पिचों का मिजाज भांपते ही तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की।
चौथा मैच रद था, अब होगी वनडे सीरीज
चौथा मैच ओले और बारिश की वजह सेरद्द हो गया, जबकि पांचवां मैंच न्यूजीलैंड ने जीता। प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैच चैपमैन रहे। अब दोनों के बीच पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज 27 अप्रैल से खेली जाएगी।