आगरालीक्स ….यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में आगरा में नितिन और पूनम वर्मा ने किया टाॅप, आगरा के टाॅप टेन छात्र।

यूपी बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया गया। आगरा में एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर काॅलेज फतेहाबाद के नितिन के 600 में से 580 अंक आए हैं, 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं,श्री देवलाल एचएस स्कूल फतेहाबाद की छात्रा पूनम वर्मा ने भी 580 अंक प्राप्त किए हैं। नितिन और पूनम वर्मा ने 96.67 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टाॅप किया है।
आगरा के टाॅप 10
आगरा के टाॅप 5
नितिन और पूनम वर्मा 96.7
कनिष्का धाकड़ 96.50
हर्षित सिंह 96.17
प्रशांत कुमार 95.83
सचिन कुमार 95.67
शिवानी, राधा बघेल और गौरव वर्मा 95
प्रियंका ने किया टाॅप
10 वीं में सीतापुर की प्रियंका ने टाॅप किया है। मथुरा के क्रष्णा झा प्रदेश में तीसरे नंबर पर हैं और आगरा के नितिन और पूनम का संयुक्त रूप से नौवां स्थान है।
10 वीं का 89.78 फीसदी और 12 वी का 75.52 फीसदी रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किया है। 10 वीं में 89.78 फीसदी और 12 वी का 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। आगरा के 1.26 छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे।