आगरालीक्स…आगरा में मंडलायुक्त कार्यालय की कैंटीन का ठेका उठ रहा है. कल ठेके की बोली लगाई जाएगी. जानें बोली में शामिल होने के नियम
वित्तीय वर्ष 2023-24 में मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर, आगरा में स्थित कैन्टीन (जलपान-गृह), नीबू-पानी, मूँगफली-चना एवं फल-चाट के विक्रय के लिए कैन्टीन का ठेके उठाये जाने के लिए नीलामी गुरुवार 27 अप्रैल को अपरान्ह 03 बजे से मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर स्थित लघु सभागार में की जायेगी। यह जानकारी अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार ने देते हुए बताया है कि इच्छुक बोलीदाताओं को बोली बोलने से पूर्व ठेके की नीलामी हेतु रू0 1000/- (एक हजार रूपया मात्र) धरोहर राशि जमा करनी होगी।

नीलामी के समाप्त होने पर उच्चतम बोलीदाता को बोली के 1/4 भाग के समतुल्य धनराशि आग्रिम के रूप में जमा करनी होगी, जो उसकी प्रथम किस्त होगी। शेष धनराशि तीन समान त्रैमासिक किश्तों में जमा करनी होगी। नीलामी की विस्तृत शर्तो की जानकारी नीलामी से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में इस कार्यालय के नाजिर से प्राप्त की जा सकती है। नीलामी को किसी भी समय स्वीकृत करने अथवा अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार मण्डलायुक्त, आगरा में निहित है।