आगरालीक्स…आगरा में 15 घंटे बंद रहेगी पीएनजी की सप्लाई. 50 से अधिक कॉलोनियों में शटडाउन का निर्णय. कर लें इंतजाम. जानें किन कॉलोनियों में बंद रहेगी पीएनजी की सप्लाई
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 28 अप्रैल को 15 घंटे के लिए पीएनजी सप्लाई बंद होने जा रही है. मदर स्टेशन सहित पांच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस पंप भी बंद रहेंगे. जीवनी मंडी में पीएनजी व सीएनजी लाइन की मरम्मत के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड ने 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक सप्लाई का शटडाउन लेने का निर्णय लिया है. इसके कारण क्षेत्र के करीब 25 हजार से अधिक घरों में गैस की आपूर्ति नहीं होगी. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
गेल ने पाइप लाइन मरम्मत व रखरखाव का कार्य के लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से 15 घंटे का क्लोजर लिया है. जीवनी मंडी में गेल कर्मी लाइन पर काम करेंगे. इस दौरान ताजगंज से बरौली अहीर, ईदगाह और मधु नगर तक 50 से अधिक कॉलोनियों में गैस की सप्लाई नहीं होगी.

इन कॉलोनियों में नहीं होगी सप्लाई
ताजनगरी फेस वन, फेस टू, वैभव नगर, शंकर ग्रीन, तोरा चौकी क्षेत्र, कलाल खेरिया, पाश्र्वनाथ पंचवटी, एडीए हाईट्स, पुष्पांजलि क्लाउड वैली, गुलमोहर डायनामिक, फतेहाबाद रोड, आरके पुरम, गणपति वल्र्ड, शमसाबाद रोड, मारुति फोरेस्ट, इंदिरा पुरम, कोलक्खा, कावेरी विहार, नालंदा टाउन, नीति बाग, नेरूह एंक्लेव, मारुति सिटी, रोहता, डायमंड सिटी, हंस गोपेश्वर टाउन, इटौरा, नैनाना जाट, न्यू सुरक्षा विहार, डिफेंस एस्टेट, मधु नगर, चावली, बरौली अहीर, कृष्णा टाउन, जयपुरिया सनराइज, ईदगाह व आसपास के क्ष्ज्ञेत्रों में पीएनजी सप्लाई बंद रहेगी.
इसके अलावा ताजनगरी मदर स्टेशन के अलावा यमुना फिलिंग स्टेशन, झलक किशोरी फिलिंग स्टेशन और मेट्रो फिलिंग स्टेशन भी बंद रहेंगे.