आगरालीक्स…आगरा के थाना प्रभारी ने सिपाही को डंडे से पीटा. वीडियो बनाकर सिपाही ने दिखाई अपनी चोट, लगाया आरोप. जांच
आगरा के थाना शाहगंज थाना प्रभारी पर सिपाही को डंडे से पीटने के आरोप लगे हैं. सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें सिपाही अपनी हाथर में लगी चोट को दिखाते हुए इंस्पेक्टर पर डंडे से पीटने का आरोप लगा रहा है. वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर ने आरोप निराधार बताए हैं. कमिश्नर आफ पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद इस मामले की जांच सीओ ने शुरू कर दी है.

सिपाही का नाम आनंद कुमार बताया गया है. वह मैनपुरी का रहने वाला हे और 2005 बैच का सिपाही है. आनंद कुमार थाना शाहगंज में करीब ढाई साल से तैनात है और दो दिन पहले खेरिया एयरपोर्ट ड्यूटी किसी और की जगह भेज दिया. आरोप है कि दो दिन ड्यूट के बाद मंगलवार की शाम को जब वह थाने पहुंचा तो इंस्पेक्टर ने कहा कि तू क्यों दिख गया. तुझे मैं देखना नहीं चाहता हूं. सिपाही ने आरोप लगाए कि इसके बाद डंडे से पिटाई लगा दी. हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि सिपाही के आरोप निराधार हैं. वहीं मामला पुलिस कमिश्नर डॉ.प्रीतिंदर सिंह तक पहुंचा है जिसके बाद इसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी सर्किल को दी गई है.