आगरालीक्स ….आगरा में मंडी में किसानों से टमाटर 2.50 से 3 रुपये किलो में खरीदा जा रहा है, टमाटर के रेट लगातार गिर रहे हैं।

आगरा के आस पास के गांव के किसान सिकंदरा मंडी में सब्जी बेचते हैं। टमाटर के रेट लगातार गिरने लगे हैं। सिकंदरा मंडी में टमाटर 2.50 से 3 रुपये किलो खरीदा जा रहा है, इससे किसानों का खर्चा भी नहीं निकल रहा है।
मजदूरों का भी नहीं निकल रहा खर्चा
किसानों का कहना है कि टमाटर को तोड़ने के लिए लगाए गए मजदूरों का भी खर्चा नहीं निकल रहा है। किसानों का कहना है कि 50 हजार रुपये तो लागत में ही खर्च हो गए हैं।