आगरालीक्स …आगरा में डिलीवरी के बाद महिला की मौत में बड़ा खुलासा, झोलाछाप ने कराई आपरेशन से डिलीवरी, सीसीटीवी से खुला राज, एक अरेस्ट। डॉक्टर की तलाश।

आगरा के प्रेम नगर जगदीशपुरा निवासी रमेश चंद्र ने अपनी बेटी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर 28 अगस्त 2022 को महालक्ष्मी हॉस्पिटल, कलवारी, जगदीशपुरा में भर्ती कराया। आपरेशन से डिलीवरी कराई गई और पूजा ने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद पूजा को एक इंजेक्शन लगाया गया, गोली दी गई। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
सीसीटीवी से खुला राज
मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, हॉस्पिटल को सील करने के साथ ही जांच कराई गई। सीएमओ की रिपोर्ट पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले की जांच कराई गई, हॉस्पिटल में डॉ. अजय अग्रवाल का नाम दर्ज था उनके बयान लिए गए तो उन्होंने बताया कि आपरेशन उनके द्वारा ही किया गया है। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए तो डॉ. अजय अग्रवाल उस समय अस्पताल में आए ही नहीं थे।
हॉस्पिटल संचालक का भाई अरेस्ट
इस मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक के भाई पुष्पेंद्र शर्मा को अरेस्ट कर लिया, पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया था कि वह बीएएमएस है लेकिन कोई डिग्री नहीं दिखा सका। पुलिस हॉस्पिटल संचालक धर्मेंद्र शर्मा और डॉक्टर की तलाश में जुटी है।