आगरालीक्स…आगरा में चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है।वार्डों के लोग भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में आगे आने लगे हैं। महिलाएं भी घरों से निकलीं।

राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत आगरा में पार्षद पद के प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी पूरी तकात के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
पार्टी नेताओं के वार्ड में आने पर जोरों से प्रचार

राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ पार्टी प्रमुख लोग भी थोड़ा-थोड़ा समय निकाल कर जा रहे हैं क्योंकि उन्हें अन्य वार्डों के प्रत्याशियों को भी समय देना पड़ रहा है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपने दल के वरिष्ठ पदाधिकारी अथवा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति का समर्थन मिलने पर उसी के हिसाब से कार्यक्रम को और तेज कर देते हैं।
निर्दलीय प्रत्याशियों में भी भरा जोश
निर्दलीय प्रत्याशी अपन मोहल्ले के लोगों के साथ अपने परिचितों और प्रतिष्ठित लोगों को साथ लेकर निकल रहे हैं। खासकर महिलाएं निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ ज्यादा नजर आ रही हैं। मतदाता भी सभी दलों के प्रत्याशियों के दस्तक देने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत तो कर रहा है लेकिन वह अभी हवा के रुख का इंतजार कर रहा है।
टिर्री का चुनाव प्रचार में खूब उपयोग
ई-रिक्शा प्रत्याशियों के लिए प्रचार वाहन के रूप में पहली पसंद बना हुआ है। प्रत्याशी ई-रिक्शा मालिकों से दिनभर का भाड़ा तय करके अपने बैनर को उसके चारों और लपेट देते हैं और दिनभर लाउडस्पीकर से वार्ड में प्रचार हो जाता है।