आगरालीक्स …आगरा के देवांश 12 साल के हैं और जेईई मेन में 99.91 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, कोई कोचिंग नहीं ली। जानें इनके बारे में।

आगरा के बिचपुरी ब्लॉक के गांव बरारा निवासी लाखन सिंह के बेटे 12 साल के देवांश ने इस वर्ष सुंदरलाल इंटर कॉलेज, बिचपुरी से 12 वीं की परीक्षा दी है। इसके साथ ही जेईई मेन भी दी। घर पर ही पढ़ाई की, कोई कोचिंग नहीं ली। जेईई मेन में देवांश के 99.91 पर्सेंटाइल आए हैं।
कोडिंग मास्टर के नाम से पहचान, बनना चाहते हैं वैज्ञानिक
देवांश को कोडिंग मास्टर के नाम से लोग जानते हैं। वे अभी तक 10 एप बना चुके हैं, कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले हैं। वे बच्चों को भी कोडिंग सिखाते हैं, देवांश वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।