आगरालीक्स …आगरा में इनररिंग रोड के फ्लाईओवर में डिवाइडर न होने मिट्टी के ढेर में बाइस सहित घुसा, मौत।

आगरा के थाना ताजगंज के इनर रिंग रोड के आगे गुतला फ्लाईओवर है। यह बंद है लेकिन यहां कोई रूट डायवर्जन का बोर्ड नहीं लगा हैै. टूंडला, फिरोजाबाद निवासी साहिल रविवार को अपने घर से महुआ खेरा रिश्तेदारी में आया था। वह इनर रिंग रोड से आया। रात में इनर रिंग रोड पर लाइट भी नहीं थी, इससे वह रास्ता भटक गया.
मिट्टी के ढेर में घुसी बाइक
साहिल बाइक से फ्लाईओवर पर चढ़ गया, आगे फ्लाईओवर बंद है लेकिन इसके लिए कोई डायवर्जन का बोर्ड नहीं लगाया है। मिट्टी के ढेर बना दिए हैं, साहिल बाइक सहित मिट्टी के ढेर में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, उसे अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।