आगरालीक्स ….आगरा में डीएम नवनीत सिंह की पत्नी व आकांक्षा समिति की वाइस प्रेसीडेंट नूपुर चहल ने खास अंदाज में बच्चों को बताया पढ़ाई का महत्व, लायंस क्लब आगरा प्रयास ने स्कूल में लगवाए कूलर-पंखे.

मई और जून के महीने में गर्मी रौद्र रूप धारण करती है। ऐसे में स्कूली बच्चे बेचैन होने लगते हैं। बच्चों को परेशानी न हो इस बात का ध्यान में रखते हुए बापू नगर स्थित, खंदारी स्थित आकांक्षा सर्वोदय परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कूलर और पंखे लगवाए गए।
लायंस क्लब आगरा प्रयास विभिन्न समाजसेवी गतिविधियों के साथ स्कूलों में शिक्षा, सामग्री और सुविधाओं पर काफी काम कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्लब की ओर से बापू नगर, खंदारी स्थित आकांक्षा स्कूल में बच्चों के लिए कूलर और पंखे लगवाए गए। जिलाधिकारी आगरा, नवनीत सिंह चहल कीं धर्मपत्नी और आकांक्षा समिति कीं उपाध्यक्ष नूपुर चहल ने बच्चों को अनौखे अंदाज में शिक्षा का महत्व समझाया। खेल-खेल और मनोरंजन में बच्चों से कहा कि स्कूल ही वह जगह है जहां हमें हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है। पढ़ाई करके ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आकांक्षा समिति कीं वरिष्ठ सदस्य एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर कीं धर्मपत्नी प्रतिमा किशोर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों का हिस्सा भी जरूर बनें। आकांक्षा समिति कीं सचिव सुभाषिनी पालीवाल ने लायन्स क्लब और विद्यालय के शिक्षकों की सराहना की। कोषाध्यक्ष अपर्णा पोद्दार ने शिक्षा को सबसे जरूरी बताया। वहीं लायंस क्लब प्रयास कीं अध्यक्ष दीपाली खेत्रपाल ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के अलावा स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरे इस पर क्लब विशेष ध्यान देता है। सचिव पद्मिनी सुराना ने कहा कि बच्चों के लिए संसाधन जुटाने में क्लब हमेशा मदद करता रहेगा। कोषाध्यक्ष अल्पना कोचर ने बच्चों को समझाया कि स्कूल में अनुशासन कितना जरूरी है। क्लब को-आॅर्डिनेटर अशु मित्तल ने अतिथियों का परिचय कराया। कहा कि आकांक्षा स्कूल बच्चों को शिक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चार्टर्ड सचिव विनीत खेड़ा ने बताया कि बच्चों के लिए कूलर और पंखे क्लब के सम्मानित सदस्य संजीव मित्तल द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। स्कूल कीं प्रिंसिपल सरोज प्रशांत ने बच्चों से कहा कि इस विद्यालय में वे पांचवीं तक की शिक्षा हासिल करेंगे, लेकिन यहां से पास आउट होने के बाद पढ़ाई रूकनी नहीं चाहिए।
इस अवसर पर वीणा पोद्दार, राखी गुप्ता, आशु जैन, शिवांगी अग्रवाल, हेमंत गौतम, निधि यादव, पूजा शर्मा, शबाना आदि मौजूद थे।