आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि ने एमबीबीएस बैच 2019, 2020 का परीक्षा कार्यक्रम किया जारी। नौ मई से होंगी परीक्षाएं।

आगरा के आंबेडकर विवि से संबदध एसएन मेडिकल कॉलेज, एफएच मेडिकल कॉलेज, केडी और केएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस बैच 2019 और 2020 बैच के छात्रों की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। इसके लिए छात्र विवि में कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। एमबीबीएस छात्रों की परीक्षाएं दिसंबर 2022 में होनी चाहिए थे। अब विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
