आगरालीक्स…आगरा के ग्रामीण अंचल में भी मतदान की गति तेज। बाह नगर पालिका और जगनेर नगर पंचायत के मतदाता वोट डालने में आगे। जानें सभी जगह का अपडेट
पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में वोटिंग

आगरा की पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक अछनेरा नगर पालिका में 30.32 प्रतिशत मतदान, नगर पालिका एत्मादपुर में 32.35 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी नगर पालिका में 32.50 प्रतिशत, शमशाबाद में 33.50 फीसदी और बाह नगर पालिका में सबसे ज्यादा 34.30 फीसदी मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
जगनेर के मतदाताओं ने अब तक बाजी मारी
नगर पंचायतों में दोपहर एक बजे तक सर्वाधिक मतदान जगनेर नगर पंचायत के लोगों द्वारा किया गया था, जहां 35.50 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
अन्य नगर पंचायतें भी ज्यादा पीछे नहीं
जिले की अन्य नगर पंचायतों में किरावली में 33.50, खेरागढ़ में 32.20, फतेहाबाद में 30.70 प्रतिशत, पिनहाट में 32.33 प्रतिशत और स्वामीबाग 31.90 प्रतिशत मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर चुके थे।