आगरालीक्स …..आगरा में पहले छह घंटे में कितने लाख मतदाताओं ने डाले वोट, जानें नौ, 11, एक बजे तक हुआ मतदान।

आगरा में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ, छह बजे तक मतदान होगा। आगरा नगर निगम में 14.67 लाख मतदाता हैं।
आगरा नगर निगम
सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान 1.65 लाख, 11.30 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक हुआ मतदान 2.36 लाख, 16.09 प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक हुआ मतदान 3.69 लाख, 25.20 प्रतिशत
2017 से ज्यादा मतदान की उम्मीद
इससे पहले 2017 में हुए नगर निगम के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था। 40.67 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया था लेकिन इस बार लोगों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।