आगरालीक्स…आगरा में बड़ी घटना. हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस में हुआ ब्लास्ट. एंबुलेंस के उड़ गए परखच्चे. चालक की हालत गंभीर. देखें घटनास्थल का वीडियो

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र अंतर्गत हेरिटेज अस्पताल के बाहर खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट कई किलोमीटर की दूरी तक सुनाई दिया. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति भी पैदा हो गई. यह ब्लास्ट एंबुलेंस में आक्सीजन सिलेंडर में हुआ हे. हादसे में चालक गंीाीर रूप से घायल हुआ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा करीब साढ़े पांच बजे का है. हाइवे स्थित हेरिटेज अस्पताल के पास शारदा ग्रुप के आफिस के बरार में खाली जगह पर एक एंबुलेंस खड़ी थी. एंबुलेंस में आक्सीजन का सिलेंडर रखा था. अचानक तेज धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों को लगा कि भूकंप सा आ गया. सभी बाहर निकल आए. बाहर देखा तो एंबुलेंस में आग लगी थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे. लोगों के अनुसार धमाके की आवाज से पास की आफिस की बिल्डिंग में शीशे टूट गए. धमाके के बाद हाइवे पर जाम लग गया.