आगरालीक्स…आगरा में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए डीएम ने दी बधाई. जानिए कुल कितने मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथ पर हुआ चुनाव…
आगरा में शातिपूर्ण चुनाव के लिए जिलाधिकारी ने बधाई दी है. मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चला. जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल के नेतृत्व में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में नगर निगम आगरा में 37.7 प्रतिशत, समस्त नगर पालिकाओं में 64.54,तथा नगर पंचायतों में 65.28 प्रतिशत जनपद में कुल 40.38 प्रतिशत मतदान हुआ।जनपद में स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शी ,सकुशल मतदान संपन्न हुआ। जनपद में 01 नगर निगम,05 नगर पालिका परिषद,06 नगर पंचायतों हेतु कुल 383 मतदान केन्द्र,1515 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, पूरे जनपद को 41 जोन व 128 सेक्टर में बांटा गया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी(न.नि.)/ जिलाधिकारी ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट,पीठासीन अधिकारी प्रथम द्वितीय तृतीय मतदान अधिकारी व निर्वाचन में लगे समस्त विभागों तथा कार्मिकों,व पुलिस प्रशासन, समस्त मीडिया बंधु तथा जनपद के समस्त मतदाताओं को मतदान सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिला निर्वाचन अधिकारी(न. नि.)/जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ने अपने कर्तव्य ,दायित्व का सत्य निष्ठा के साथ पालन किया और सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हुआ।