आगरालीक्स…आगरा नगर निगम चुनाव के रुझान चौंकाने वाले नजर आ रहे हैं। मतदान का कम प्रतिशत भी भारी। हाथी की तेज चाल ने कमल को चौंकाया। साइकिल भी भागी..
मतदाता सूचियों से नाम गायब होने का असर
नगर निगम चुनाव में मेयर पद के चुनाव में हाथी की चाल ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। मतदाताओं के रुझान के साथ मतदाता सूचियों में नाम नहीं होने का भी खासा असर पड़ता नजर आ रहा है।

कमल-हाथी में एक बार फिर कांटे की टक्कर
आगरा की मेयर सीट पर अब तक कमल का सीधा मुकाबला हाथी से होता रहा है। कमल का फूल लगातार खिलता रहा है लेकिन जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता है। साइकिल तो कमल की रेस में बराबरी पर नहीं आती है। हाथी इस बार मस्ती के साथ झूमता हुआ तेज चाल में चला है। खासकर कुछ इलाकों में इसकी गति काफी तेज नजर आई, जिसकी वजह से कमल काफी कम खिलता नजर आया।
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का नजरिया साफ
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोगों का रुझान मेयर सीट पर हाथी की तरफ तो पार्षद की सीट पर उम्मीदवार के हिसाब से नजर आया। मुस्लिम बाहुल्य इलाके नई बस्ती पाय चौकी क्षेत्र के मतदाताओं का कहना था कि क्षेत्र की गई गलियों से पूरे के पूरे मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं लेकिन मेयर सीट पर हाथी तेज चल गया है, जबकि छोटी सीट पर पंजा भी दबाकर चला है। साइकिल पर कम रुझान रहा है।
साइकिल दौड़ी, झाड़ू, पंजा रहा एक समान
लोगों के शाम तक के मूड के अनुसार मेयर सीट पर फिर कमल और हाथी के बीच कांटे की टक्कर होगी। साइकिल की कुछ स्थानों पर तेज रफ्तार पकड़ी तो उसका फायदा कमल को मिल सकता है, जबकि झाड़ू तो झाड़ू है लेकिन ऐसी स्थिति में कहीं नजर आई जो किसी एक का सफाया कर दे।