आगरालीक्स ….आगरा के एसएन की महिला जूनियर डॉक्टर के साथ तीमारदार ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज।

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की महिला जूनियर डॉक्टर का एक मरीज के तीमारदार ने मोबाइल नंबर ले लिया, जिससे वह अपनी मां की तबीयत के बारे में उन्हें बता सके। इसके बाद तीमारदार महिला जूनियर डॉक्टर को फोन करने लगे, दिन में कई बार फोन करने पर जूनियर डॉक्टर ने आपत्ति की लेकिन वह नहीं माना।
पार्किंग में जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़
गुरुवार को जूनियर डॉक्टर हॉस्टल से नई सर्जरी बिल्डिंग के लिए जा रही थी, बिल्डिंग के बाहर जूनियर डॉक्टर को तीमारदार मिल गया, वह जूनियर डॉक्टर से कहने लगा कि मुझे बात करनी हैं, उन्होंने कह दिया उन्होंने कोई बात नहीं की और अपनी स्कूटी को पार्क करने के लिए बेसमेंट में चली गई। तीमारदार भी पीछे पीछे आ गया, जूनियर डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया। छेड़खानी करने पर जूनियर डॉक्टर ने शोर मचा दिया, तीमारदार वहां से भाग गया। इस मामले में थाना एमएम गेट की पुलिस चौकी में आनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है। उसका नाम हैदर अली बताया गया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि तीमारदार के खिलाफ जूनियर डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है।