आगरालीक्स…… आगरा की गर्मी में त्वचा को शुष्क न होने दें, सन बर्न से अपने चेहरे को बचाएं।

आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, तापमान बढ़ने के साथ ही धूप में निकल रहे लोगों को चर्म रोग से संबंधी समस्याएं हो रही हैं। त्वचा शुष्क होने से चर्म रोग की बीमारी उखड़ने लगी है और लोग परेशान हो रहे हैं। चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीज बढ़ने लगे हैं शरीर पर दाने और चकत्ते की समस्या के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सन बर्न की बढ़ी समस्या
इसके साथ ही सन बर्न की समस्या बढ़ने लगी है, इससे बचाव के लिए जरूरी है कि चेहरे पर सन स्क्रीन लोशन लगाकर ही घर से बाहर निकले। चेहरे को ढक लें और धूप में घर से बाहर निकलने से बचें।