आगरालीक्स…आगरा में सीवर टैंक में घुसे सफाई कर्मचारी की मौत. कोठी में बने टैंक की सफाई का चल रहा था काम.
आगरा के बल्केश्वर स्थित अनुराग नगर में नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की टैंक में सफाई करने के दौरान मौत हो गई. यहां स्थित एक कोठी में चार कर्मचारी टैंक की सफाई करने के लिए पहुंचे थे जिसमें से एक की मौत हुई है. मृतक का नाम 30 वर्षीय चांद पुत्र राकेश बताया गया है. चांद नगर निगम में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था. बताया जाता है कि अनुराग नगर स्थित एक कोठी में बने सीवेज टैंक की सफाई का काम होना था जिसके लिए घर के मालिक ने चांद और उसके साथियों से संपर्क किया. बुधवार को चार सफाई कर्मचारी यहां काम करने के लिए पहुंचे, जिसमें चांद सफाई करने के लिए टैंक में उतरा लेकिन गैस के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई.