आगरालीक्स…आगरा में बड़ा एक्सीडेंट. गमी में शामिल होने जा रहा लोडर वाहन पलटा. कई घायल, आठ की हालत नाजुक…
आगरा में बड़ा हादसा हुआ है. गमी में शामिल होने के लिए छोटा हाथी में जा रहे कई लोग एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं. इनमें से आठ की हालत नाजुक बताई गई है. हादसा बुधवार दोपहर को थाना जगदेन के सरेंधी चौराहा के पास हुआ है. घायल लोग थाना सैंया के गांव अयेला के रहने वाले थे और ये लोग रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने के लिए लोडर वाहन छोटा हाथी में बैठकर जा रहे थे. घायलों को अस्पताल पहुंचाया. 8 गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है. जबकि चार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

इनकी हालत है गंभीर
50 वर्षीय बैजंती
50 वर्षीय नत्थो
45 वर्षीय भोलाराम
35 वर्षीय लता
48 वर्षीय राकेश
45 वर्षीय चन्द्रवती
38 वर्षीय ममता
व एक अन्य है.