आगरालीक्स…आगरा में आंधी, बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत. लेकिन अगले पांच दिन रिकॉर्ड गर्मी को झेलने के लिए रहें तैयार. 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में दो दिन से शाम होने के बाद मौसम बदल रहा है. तेज धूलभरी हवाएं चलना शुरू हो जाती है और आसमान में बादल भी छाने लग रहे हैं. आज तो दोपहर तीन बजे से ही मौसम बदला हुआ है. तेज धूलभरी आंधी के साथ बूंदबांदी भी हुई है. देहात के कुछ इलाकों में तो ओलावृष्टि भी हुई है जिसके कारण मौसम सुहाना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन गर्मी से ये राहत केवल आज ही रह सकती है. दरअसल मौसम विभाग ने आगरा में भीषण गर्मी के संकेत जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से आगरा के तापमान में बढ़ोतरी होगी. आने वाले रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है इसके बाद भी मौसम ऐसा रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.