आगरालीक्स…बिना हेलमेट अमिताभ बच्चन का 1000 तो अनुष्का शर्मा का 10500 रुपये का कटा चालान. जानें क्यूं इतना अंतर. बिगबी ने सफाई भी दे लेकिन ट्रैफिक पुलिस नहीं मानी…
जमाना सोशल मीडिया का है. आप भले ही कितने बड़े स्टार क्यों न हो पब्लिक की नजर आप पर हमेशा रहती ही है वो आपकी हर गलती को नोट भी करती है और उसकी शिकायत भी करना जानती है. कुछ ऐसा ही हुआ है बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ. हाल ही में अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा का फोटो और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों बाइक पर बिना हेलमेट सवार होकर जा रहे थे. दोनों ही कलाकारों ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट शेयर किए लेकिन लोगों ने दोनों को बिना हेलमेट बाइक पर बैठे देखा तो इसका वीडियो और फोटोज मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मशहूर हस्तियों को कानून से छूट मिली हुई है.
अब मुंबई की यातायात पुलिस ने दोनों ही कलाकारों के चालान काटे हैं औ ये संदेश दिया है कि भले ही आप फोटो खिंचाने के लिए ही क्यों न कर रहे हो, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए कानून में कोई छूट नहीं है. मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनों की सवारी करना अपराध है. मुंबई पुलिस ने बुधवार को दोनों ही कलाकारों का चालान काट दिया है और जुर्माना लगाया है. मुंबई ट्रैफिक पुतलिस ने अपने सोशल मीडिरूा हैंडल पर भी अभिनेताओं को जारी किए गए चालान की प्रतियां साझा की हैं.
जिस बाइक राइडर के साथ अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया था उसका चालान 10,500 रुपये के जुर्माने के साथ काटा गया है. वहीं स्पष्टीकरण जारी करने के बावजूद अमिताभ बच्चन को भी बख्श्या नहीं गया है. इस मामले में सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हानेे के बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि यह तस्वीर शूटिंग के दौरान बंद सड़कों पर सभी जरूरी अनुमतियों के साथ ली गई थी, जिससे वे बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवारी कर पाए. बच्चन ने खुद वह तस्वीर शेयर की थी और कहा था कि उन्होंने काम पर समय से पहुंचने के लिए एक अजनबी से लिफ्ट लिया है. हालांकि मुंबई पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129/194 (डी) के तहत 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
अमिताभ बच्चन और उनके साथ मौजूद बाइक राइडर का 500—500 रुपये बिना हेलमेट का काटा गया है तो वहीं अनुष्का शर्मा और उनके साथ बाइक राइडर का का 500—500 रुपये बिना हेलमेट के साथ ही बिना वैलिड लाइसेंस और परमिटिंग ड्राइवर टू ड्राइव एमवी विदआउट लाइसेंस आनर के रूप में काटा गया है. इनका कुल चालान 10500 रुपये हुआ हे.

