आगरालीक्स…आगरा में एमबीबीएस की छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई. एप्रन और हाथ पर लिख कर लाई थी नकल.
आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि की खदारी परिसर में चल रहीर एमबीबीएस की परीक्षा में उड़नदस्ते ने निरीक्षण के दौरान एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा है. मथुरा के केएम मेडिल कॉलेज की यह छात्रा एप्रन और हाथ पर नकल लिख कर लाई थी. आंतरिक उड़नदस्ते ने निरीक्षण के दौरान इसे पकड़ लिया और इसके खिलाफ कार्रवाई की है.

बता दें कि विवि के खंदारी परिसर स्थित आईआईटी में एमबीबीएस की परीक्षाएं हो रही हैं. बुधवार को एमबीबीएस सेकंड प्रोफेशनल के विद्यार्थियों की फार्माकोलॉजी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी. परीक्षा शुरू होने के करीब दो घंटे बाद ही यहां आतंरिक दस्ता निरीक्षण के लिए पहुंचा. उड़नदस्ते ने एक छात्रा के पास से नकल पकड़ी. मथुरा के केएम मेडिल कॉलेज की इस छात्रा के एप्रन और हाथ पर नकल लिखी हुई थी. सस्थान के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि र्कारवाई की गई हे. छात्रा की कॉपी के साथ उसका एप्रन को बुक कर दिया गया है.