Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Bears and elephants in Agra eat juicy fruits frozen in ice to stay cool in summer…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Bears and elephants in Agra eat juicy fruits frozen in ice to stay cool in summer…#agranews

122

आगरालीक्स…आगरा में भालू और हाथी खा रहे बर्फ में जमे हुए रसदार फल. पानी के पूलों में कर रहे मस्ती और कूलर की ठंडी हवा में हो रहे कूल…फोटोज में देखें इनकी मस्ती

प्रदेश में गर्मी के कहर को देखते हुए, वन्यजीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस ने उनकी देखभाल में रह रहे भालुओं और हाथियों को राहत प्रदान करने के लिए अपने रेस्क्यू सेंटर में विशेष इंतज़ाम किये हैं। आगरा भालू संरक्षण केंद्र में, गर्मी के प्रति संवेदनशील स्लॉथ भालुओं के लिए उनके बाड़ों के भीतर पानी के फुव्वारे लगाए गए हैं, जिससे भालुओं को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सके। भालुओं को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें ताज़ा फल और आइस पॉप्सिकल्स भी दिए जा रहे हैं, जो बर्फ में जमे हुए रसदार फलों के स्वादिष्ट टुकड़े होते हैं। इसके अतिरिक्त, भालुओं के पास उनके बाड़ों में बड़े-बड़े पानी के पूल हैं और भालुओं के कमरों को ठंडा रखने के लिए प्रत्येक कमरे में एयर कूलर लगे हुए हैं, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें आराम मिल सके।

मथुरा में एन.जी.ओ के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र और हाथी अस्पताल परिसर में, सभी हाथियों को भी इस मौसम में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। हाथियों को हर सुबह ताज़ा पानी से नहलाया जाता है और वे अपने विशाल बाड़ों में जंबो पूल में डुबकी का आनंद लेते हैं। हाथी डस्ट बाथ भी करते हैं मतलब वे दिन में अपनी पीठ पर मिट्टी फेंकते हैं। यह प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में काम करता है और उनकी त्वचा को कड़ी धूप से बचाता है। भालुओं के समान, हाथियों को अतिरिक्त राहत प्रदान करने वाले रसीले फल भी दिए जा रहे हैं और उनके भी बाड़ों में पानी के फुव्वारे लगे हुए है, जो पूरे दिन पानी की छिड़काव करते रहते हैं।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “हमारी देखरेख में रह रहे जानवरों की भलाई ही हमारी प्राथमिकता है। गर्मी का मौसम आने के साथ ही, हमने अपने भालुओं और हाथियों को बढ़ते तापमान से निजात दिलाने के लिए प्रभावी उपाय अपनाए हैं।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस अपने सभी बचाए गए जानवरों की देखभाल के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। ग्रीष्मकालीन प्रबंधन हमारी देखभाल में रह रहे भालुओं और हाथियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण प्रदान करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता का सिर्फ एक उदाहरण है।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक, डॉ. एस इलयाराजा ने कहा, “हमने सभी बाड़ों में पर्याप्त छाया और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया है। विशेष आहार की व्यवस्था भी की गई है और हम हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए विटामिन सप्लीमेंट और इलेक्ट्रोलाइट भी दे रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!