Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Video News: ‘The Kerala Story’ actress Sonia Balani received a grand welcome in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: ‘The Kerala Story’ actress Sonia Balani received a grand welcome in Agra…#agranews

304

आगरालीक्स…आगरा की बेटी को ‘द केरला स्टोरी’ में काम करने पर मिल रही धमकी. अपने घर पहुंची एक्ट्रेस सोनिया बालानी ने ‘द केरला स्टोरी’ पर बताईं ये बातें. देखें वीडियो

आगरा में हुआ सोनिया बालानी का भव्य स्वागत
किरदार दमदार होना चाहिए। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आज हिरोइन के रोल में हैं या विलेन के। आसिफा का किरदार मैंने खुद चुना। हालाकि आगरा की सोनिया बालानी और द केरला स्टोरी की आसिफा में जमीन समान का अंतर है। मैं उत्तर भारत की हूं और पूजा करती हूं, सकारात्मक विचारों को महत्व देती हूं। लेकिन आसिफा मलयाली बोलती है, नमाज पढ़ती है और उसकी सोच भी साजिश के तहत निश्चित उद्देस्यों से जुड़ी है। बहुत कठिन था ऐसे किरदार को निभाना, जो आप नहीं है। थोड़ी बहुत धमकियां भी मिल रहीं हैं, जो लोगों से मिल रहे अपार प्रेम से ज्यादा ताकतवर नहीं। मुस्लिम लड़कियां भी फिल्म के लिए पॉजिटिव कमेंट दे रही हैं।

किसी धर्म के लिए नहीं आतंकवाद और आईएसआईएस के विरोध में है फिल्म
आज द केरला स्टोरी में आसिफा का निगेटिव रोल निभाने वाली आगरा की सोनिया बालानी अपने शहर में थीं। जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल भवन में पत्रकारों से बात करते हुए फिल्म की अपार सफलता के जवाब पर कहा कि हमारा उद्देश्य 100-200 करोड़ कमाना नहीं था, बल्कि उस सच्चाई को दिखाना था जो केरला की बेटियों ने झेली है। भारत में लोग कानूनी रूप से अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर सकते हैं। लेकिन ब्रेन वॉश कर या किसी दबाव में धर्म परिवर्तन करना गलत है। फिल्म आतंकवाद और आईएसआईएस के विरोध में किसी धर्म के नहीं। कहा कि फिल्म की एक एक बात सच्ची है। हाल ही में मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में केरल से आई कुछ लड़कियों ने भाग लिया। जिनके साथ सच में यह हुआ था।

उन्होंने बताया कि 7000 लोग उनके आश्रम में इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि उन्हें जबरदस्सी धर्म परिवर्तन कराया गया था। उनके साथ कुछ गलत भी हुआ था। मेरे इंस्टाग्राम पर में अपलोड करूंगी उस लड़की का वीडियो। उसने मुझे बताया कि आसिफा ने जिस तरह से अपनी सहेलियों का ब्रेन वॉश किया जो-जो बोला ठीक वैसे ही उसका भी ब्रेन वॉश किया गया था। कहा कि बाहर पढ़ाई करने जाने वाले विशेषकर लड़कियों में इतनी समझ और जागरुकता होनी चाहिए की कोई उन्हें बहला फुसलाकर उनका ब्रेन वॉश न कर सके। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए माता-पिता का अपने बच्चों के साथ लगातार जुड़े रहना बहुत जरूरी है। अब मैं यह नहीं सोचती कि मेरा निगेटिव किरदार देखकर लोग क्या कहेंगे। एक कलाकार होने के नाते मेरी एक्टिंग में दम होना चाहिए। वह समय भी गया जब लोग सिर्फ स्टार कास्ट देखकर फिल्म देखते थे। कंट्रोवर्सी से भी फिल्म नहीं चलती। अब फिल्म के विषय का दमदार होना दरूरी है।

चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान
जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति व सिंधी युवा सभा जयपुर हाउस द्वारा सोनिया बालानी का जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल भवन में भव्य स्वागत किया गया। पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। द्वार पर प्रवेश करते ही समाज की महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई। सैकड़ों गुलाब के फूल भेंट किए। हर कोई सोनिया के साथ सेल्फी लेने व साथ में फोटो खिचवाने के लिए उत्सुक था। इस अवसर पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा ने कहा कि आगरा शहर और सिंधी समाज के लिए गर्व की बात है कि हमारी बेटी सोनिया ने समाज को दिशा देने वाली फिल्म में दमदार किरदार निभाया। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आर्शीवाद भी दिया। लाडर्स आगरा के सुनील जैन ने इलायची की माला पहनाकर सोनिया व उनके पिता का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनिया बालानी के पिता रमेश बालानी, शोभाराम पुरसानी, हीरालाल त्रिलोकानी, सुरेश शीतलानी, नरेन्द्र पुरसनानी, ठाकुर आवतानी, मीडिया प्रभारी रवि गिडवानी, जीतू तुलसियानी, सोनिया के भाई राजा बालानी व इंद्र बालानी, भरत होतचंदानी, विनोद शीतलानी, सुनील करमचंदानी, आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

error: Content is protected !!